शामगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम बगुनिया में नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 3-4 युवकों द्वारा युवती के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शामगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और सभी संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्र के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

पुलिस द्वारा मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है तथा पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
