BREAKING NEWS
KHABAR : निगम के नव-नियुक्त एल्डरमैन का भव्य.. <<     KHABAR : सेजावता में पारंपरिक कृषि मार्ग पर कब्जे.. <<     खरगोन: परिवहन सुविधा के अभाव में छात्रावास से.. <<     KHABAR : जबलपुर में टीआई से कांग्रेस नेताओं का हुआ.. <<     BIG NEWS : शिक्षा, लोकतंत्र और अधिकारों की मांग को.. <<     KHABAR : बाघ संरक्षण के लिए नौ दिवसीय अभियान,.. <<     भाभरा में सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐतिहासिक.. <<     JOB : युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेले में 54.. <<     KHABAR : पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को किया.. <<     BIG NEWS : खेत बना काल, करंट लगने से जनपद अध्यक्ष.. <<     दतिया में मंच से गरजे पीसीसी चीफ जीतू.. <<     शाजापुर के जामनेर में पहली बारिश ने खोली.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य स्वागत,.. <<     खरगोन में सूने मकान का ताला तोड़ लाखों के.. <<     KHABAR : 3 किमी पैदल स्कूल जाने को मजबूर छात्र,.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर फिल्मी अंदाज में पीछा, तस्कर की.. <<     मुरैना में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2026, 3:36 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की भूपालसागर थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब खाकी ने की घेराबंदी तो मोटरसाइकिल से पहुंचा किशन, फिर जैसे ही अधिकारियों को हुआ शक, पूछताछ के बाद ली कोरियर बैग की तलाशी..., खोलते ही उड़े होश, भारी मात्रा में भरा था माल, अब सलाखों के पीछे रहेगा आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भूपालसागर थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एक मोटरसाइकिल से 18 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा चुरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी मोटरसाइकिल पर कोरियर बैग की आड़ में डोडा परिवहन कर रहा था।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन और वृत्ताधिकारी कपासन, हरजीलाल यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी भूपालसागर घेवरचंद के नेतृत्व में टीम ने बालदीयो का खेड़ा पारी में नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को देखा गया, जिसे थानाधिकारी ने घेरा देकर रोककर तलाशी ली। तलाशी में मोटरसाइकिल के कोरियर बैग में काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे में 18.5 किलो अवैध अफीम डोडा पाया गया। आरोपी की पहचान किशन पुत्र गणेश गुर्जर, उम्र 27 वर्ष, निवासी पनोतीया थाना कुवारीया, जिला राजसमंद के रूप में हुई।

अवैध डोडा और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्जे में लेकर प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE