BREAKING NEWS
BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई का असर, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     BIG REPORT : नीमच के विकास को लगे पंख, अगस्त में.. <<     सेजावता में कृषि मार्ग बंद, रास्ता खुलवाने की.. <<     NEWS : मक्का की फसल में फॉल आर्मीवर्म कीट को लेकर.. <<     NEWS : मुक्ति धाम में गूंजा हरियाली का संदेश, 51.. <<     NEWS : बिरला कॉर्पाेरेशन लिमिटेड, इकाई चंदेरिया.. <<     NEWS : मुनि संजय कुमार ठाणा-3 का उदयपुर आगमन, आज.. <<     NEWS : गर्भवती महिलाओं को मिलेगा हर कदम पर सहयोग,.. <<     देवास आनंद भवन पैलेस में मना जश्न,नवनियुक्त.. <<     NEWS : भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, नगर मंडल की.. <<     NEWS : हरियाली का संदेश- चित्तौड़गढ़ में जिला.. <<     KHABAR : अन्नदाता के आंसुओं पर अधिकारियों की.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ बाईपास व.. <<     मंदसौर में छात्रों के समर्थन में किसान नेता.. <<     NEWS : शुद्ध पेयजल पर प्रशासन की सख्त निगरानी,.. <<     KHABAR : निगम के नव-नियुक्त एल्डरमैन का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2026, 10:17 am
BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और ऑपरेशन त्रिनेत्र, जब खाकी ने की सतखंडा चौराहा पर घेराबंदी तो पहुंची स्विफ्ट डिजायर, फिर जैसे ही पीछे से आए बिना नंबर के पिकअप वाहन ने मारी बेरिकेडिंग को टक्कर, एक्शन में आए अधिकारियों ने रोककर ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए होश, भारी मात्रा में भरा था अवैध मादक पदार्थ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 913.450 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की बंद बॉडी पिकअप वाहन भी कब्जे में लिया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी भदेसर विनोद मेनारिया और जिला स्पेशल टीम प्रभारी एएसआई रणवीर सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई।

रविवार को सतखंडा चौराहा शंभूपुरा के पास नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर और उसके पीछे चल रही बिना नंबर की बंद बॉडी पिकअप वाहन ने नाकाबंदी तोड़ दी और पुलिस वाहन को टक्कर मारते हुए भाग निकले। पुलिस टीम ने पीछा कर स्टॉप स्टिक का उपयोग किया, जिससे पिकअप का पिछला टायर पंचर हो गया, लेकिन दोनों वाहन अलग-अलग दिशाओं में भाग गए।

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को गांव सुखवाड़ा के एक नोहरे में संदिग्ध पिकअप लावारिस हालत में मिली। जांच में पास ही एक बाड़े से 45 कट्टों में भरा कुल 913.450 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ और वाहन जब्त कर थाना भदेसर में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करों के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है। आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी विनोद मेनारिया, एएसआई रणवीर सिंह, तंवर सिंह, झाबरमल, रतनसिंह, धर्मेंद्र, महेश, नारायण, छोटूसिंह सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करी की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नारको हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचना दें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE