मनासा। कुकडेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम चपलाना निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम संजय पिता कारूलाल कुशवाह उम्र लगभग 30 वर्ष बताया गया है।

थाना प्रभारी कुकडेश्वर ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने अपने घर में फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पंखे से लटके हुए फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मनासा के शासकीय अस्पताल भेजा गया।

प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर एक सुसाइड नोट भी पोस्ट किया था तथा उसे अपनी डीपी पर भी लगा रखा था।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
