BREAKING NEWS
KHABAR : सेजावता में पारंपरिक कृषि मार्ग पर कब्जे.. <<     खरगोन: परिवहन सुविधा के अभाव में छात्रावास से.. <<     KHABAR : जबलपुर में टीआई से कांग्रेस नेताओं का हुआ.. <<     BIG NEWS : शिक्षा, लोकतंत्र और अधिकारों की मांग को.. <<     KHABAR : बाघ संरक्षण के लिए नौ दिवसीय अभियान,.. <<     भाभरा में सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐतिहासिक.. <<     JOB : युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेले में 54.. <<     KHABAR : पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को किया.. <<     BIG NEWS : खेत बना काल, करंट लगने से जनपद अध्यक्ष.. <<     दतिया में मंच से गरजे पीसीसी चीफ जीतू.. <<     शाजापुर के जामनेर में पहली बारिश ने खोली.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य स्वागत,.. <<     खरगोन में सूने मकान का ताला तोड़ लाखों के.. <<     KHABAR : 3 किमी पैदल स्कूल जाने को मजबूर छात्र,.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर फिल्मी अंदाज में पीछा, तस्कर की.. <<     मुरैना में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" का.. <<     KHABAR : कलेक्टर के निर्देश पर छात्रावासों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2026, 4:21 pm
BIG NEWS : राजस्थान के धरियावद में फिल्मी मुठभेड़, तस्करों ने पुलिस पर चलाई गोलियां, ठाय...ठाय... की आवाज से गूंजा जंगल, पिकअप छोड़ फरार हुए बदमाश, तलाशी में मिला 1.14 करोड़ का मादक पदार्थ, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। जिले के धरियावद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और डोडाचूरा तस्करों के बीच फिल्मी अंदाज में मुठभेड़ हो गई। तस्करों का पीछा कर रही पुलिस टीम पर बदमाशों ने करीब 15 राउंड फायर कर दिए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद तस्कर अपनी पिकअप को करीब 10 किलोमीटर दूर जंगल में छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक करोड़ रुपए से अधिक कीमत का अवैध डोडाचूरा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

खााकी ने सूचना पर की नाकाबंदी-
प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने बताया कि 22 मार्च को डीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध पिकअप धमोतर से धरियावद की ओर जा रही है, जिसमें मादक पदार्थ होने की आशंका है। सूचना पर धरियावद थानाधिकारी हजारीलाल एवं डीएसटी टीम इंचार्ज प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पाचागुड़ा स्थित रिसॉर्ट के पास नाकाबंदी की।

रुकने का इशारा करते ही फायरिंग-
सोमवार तड़के करीब 4 बजे एक पिकअप बांसी की ओर से आती हुई दिखाई दी, जिसमें दो युवक सवार थे। पुलिस ने जब वाहन को रुकने का इशारा किया तो एक युवक ने पिस्टल निकालकर पुलिस को धमकाया और नाकाबंदी तोड़ते हुए पिकअप को आरामपुरा के जंगल की ओर भगा दिया। 

पुलिस टीम ने पीछा किया तो कर दी फायरिंग- 
पुलिस टीम ने पीछा किया तो पिकअप में सवार बदमाशों ने पुलिस पर करीब 15 राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद बदमाश करीब 10 किलोमीटर दूर जंगल में पिकअप छोड़कर फरार हो गए।

जंगल में मिला करोड़ों का डोडाचूरा- 
घटना के बाद आरपीएस शक्ति दायमा, क्यूआरटी टीम एवं डीएसटी टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें 38 कट्टों में कुल 762 किलो 150 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। इसके साथ ही वाहन से एक जिंदा कारतूस भी मिला। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 14 लाख 80 हजार रुपए बताई गई है।

मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी- 
एसपी बी आदित्य ने बताया कि तस्करों द्वारा पुलिस पर फायरिंग किए जाने के बाद जवाबी कार्रवाई की गई। आरोपी पिकअप छोड़कर फरार हो गए हैं। धरियावद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE