BREAKING NEWS
KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2026, 6:20 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का रेवास देवड़ा गांव और पति-पत्नी, जब गुजरात जाने की बात पर हुई कहासुनी तो पत्नी ने उठाया ऐसा कदम..., घटना की भनक लगते ही क्षेत्र में फैली सनसनी, परिजनों ने आनन-फानन में लगा दी दौड़, पहुंचाया अस्पताल, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के रेवास देवड़ा गांव में एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने का मामला सामने आया है। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे मंदसौर जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धापू बाई (40) पति नन्दलाल भील निवासी रेवास देवड़ा ने उस समय जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जब उसका पति मजदूरी के लिए गुजरात जाने की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि नन्दलाल पिछले करीब तीन वर्षों से गुजरात में मजदूरी का कार्य कर रहा है।

करीब एक माह पहले वह पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झाबुआ जिले के थांदला क्षेत्र गया था। इसके बाद वह कभी मंदसौर तो कभी थांदला में रह रहा था। सोमवार को वह अपने घर रेवास देवड़ा पहुंचा था और यहां से उसे वापस गुजरात जाना था।

बताया गया है कि पत्नी नहीं चाहती थी कि उसका पति दोबारा गुजरात जाए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई, जिसके दौरान पति के वापस काम पर जाने की बात कहने पर महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

घटना के बाद परिजनों ने महिला को तुरंत मंदसौर जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE