BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2026, 1:33 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की सिंगोली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, राजस्थान पासिंग अर्टिगा कार से हो रही थी एमडी की तस्करी, जब खाकी ने घेराबंदी कर ली तलाशी तो हत्थे चढ़े जुनैद और दानिश, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

नीमच। नशा विरोधी अभियान के तहत सिंगोली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कार से 160 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया व एसडीओपी रोहित राठौर के मार्गदर्शन में सिंगोली थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई की।

ग्राम फुसरिया आमरोड पर चेकिंग के दौरान सिल्वर रंग की मारुति सुजुकी अर्टिगा क्रमांक आरजे 17 यूए 6450 को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन घुमाकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को पकड़ा और तलाशी में 160 ग्राम एमडी बरामद की।

पुलिस ने जुनैद अख्तर (25) और दानिश उर्फ शानू (33), निवासी कोटा राजस्थान, को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक कार और दो मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 24 लाख 30 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत के संबंध में पूछताछ कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE