BREAKING NEWS
KHABAR : सेजावता में पारंपरिक कृषि मार्ग पर कब्जे.. <<     खरगोन: परिवहन सुविधा के अभाव में छात्रावास से.. <<     KHABAR : जबलपुर में टीआई से कांग्रेस नेताओं का हुआ.. <<     BIG NEWS : शिक्षा, लोकतंत्र और अधिकारों की मांग को.. <<     KHABAR : बाघ संरक्षण के लिए नौ दिवसीय अभियान,.. <<     भाभरा में सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐतिहासिक.. <<     JOB : युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेले में 54.. <<     KHABAR : पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को किया.. <<     BIG NEWS : खेत बना काल, करंट लगने से जनपद अध्यक्ष.. <<     दतिया में मंच से गरजे पीसीसी चीफ जीतू.. <<     शाजापुर के जामनेर में पहली बारिश ने खोली.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य स्वागत,.. <<     खरगोन में सूने मकान का ताला तोड़ लाखों के.. <<     KHABAR : 3 किमी पैदल स्कूल जाने को मजबूर छात्र,.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर फिल्मी अंदाज में पीछा, तस्कर की.. <<     मुरैना में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" का.. <<     KHABAR : कलेक्टर के निर्देश पर छात्रावासों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2026, 12:36 pm
BIG NEWS : एमपी-राजस्थान में सीबीएन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नशा तस्करों पर शिकंजा, तीन मामलों में बस, कार और बाइक से 3.5 किलो अफीम जब्त, तीन आरोपी चढ़े हत्थे, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) एम.पी. यूनिट द्वारा 18 मार्च से 20 मार्च 2026 के बीच तीन अलग-अलग कार्यवाहियों में अवैध अफीम की बड़ी जब्ती करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत कार्रवाई की गई है।

पहला प्रकरण-
18 मार्च 2026 को नीमच द्वितीय खंड एवं पी एंड आई सेल सिंगोली की संयुक्त टीम ने रावतभाटा-कोटा रोड पर ग्राम बोराबास, तहसील लाडपुरा, जिला कोटा (राजस्थान) के पास एक निजी बस में यात्रा कर रहे संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 1.048 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरा प्रकरण-
इसी दिन नीमच प्रथम एवं द्वितीय खंड की संयुक्त टीम ने नीमच-सिंगोली रोड पर ग्राम मोरवन, तहसील जावद, जिला नीमच के पास एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली। कार की पिछली सीट के नीचे छिपाकर रखी प्लास्टिक थैली से 1.093 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। अफीम के साथ वाहन जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

तीसरा प्रकरण-
विशिष्ट सूचना के आधार पर 19/20 मार्च 2026 की रात नीमच प्रथम खंड की टीम ने ग्राम भावता, भावता-कुचरोड़ रोड, तहसील दलौदा, जिला मंदसौर के पास एक बजाज CT-100 मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी के दौरान साइड बैग में रखी दो प्लास्टिक थैलियों से 1.430 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल जब्त की गई।

तीनों प्रकरणों में कुल 3.571 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की गई है। सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम 1985 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, एम.पी. यूनिट ने कहा कि “नशा मुक्त भारत” के संकल्प के तहत मादक पदार्थों के अवैध व्यापार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE