BREAKING NEWS
KHABAR : सेजावता में पारंपरिक कृषि मार्ग पर कब्जे.. <<     खरगोन: परिवहन सुविधा के अभाव में छात्रावास से.. <<     KHABAR : जबलपुर में टीआई से कांग्रेस नेताओं का हुआ.. <<     BIG NEWS : शिक्षा, लोकतंत्र और अधिकारों की मांग को.. <<     KHABAR : बाघ संरक्षण के लिए नौ दिवसीय अभियान,.. <<     भाभरा में सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐतिहासिक.. <<     JOB : युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेले में 54.. <<     KHABAR : पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को किया.. <<     BIG NEWS : खेत बना काल, करंट लगने से जनपद अध्यक्ष.. <<     दतिया में मंच से गरजे पीसीसी चीफ जीतू.. <<     शाजापुर के जामनेर में पहली बारिश ने खोली.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य स्वागत,.. <<     खरगोन में सूने मकान का ताला तोड़ लाखों के.. <<     KHABAR : 3 किमी पैदल स्कूल जाने को मजबूर छात्र,.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर फिल्मी अंदाज में पीछा, तस्कर की.. <<     मुरैना में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" का.. <<     KHABAR : कलेक्टर के निर्देश पर छात्रावासों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2026, 6:43 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की मंगलवाड़ थाना पुलिस और नारायणपुर टोल प्लाजा, जब खाकी को देख संदिग्ध व्यक्ति ने लगाई दौड़ तो अधिकारियों को हुआ शक, फिर जैसे ही पीछाकर ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए होश, जानिये ऐसा क्या छुपाकर ले जा रहा था तस्कर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मंगलवाड़ थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए एक बाइक सवार के कब्जे से 5.43 ग्राम अवैध एमडीएमए (मिथाइलिनडायऑक्सी मेथेमफेटामाइन) जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

एसएचओ मंगलवाड़ भगवानलाल एवं पुलिस टीम सर्कल गश्त के दौरान नारायणपुरा टोल प्लाजा के आगे छापरी मार्ग पर पहुंचे, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर मोटरसाइकिल से भागने लगा। पुलिस ने करीब 200 मीटर पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहनलाल पुत्र नारायणलाल गाड़री निवासी लोठियाना थाना मंगलवाड़ बताया।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 5.43 ग्राम अवैध एमडीएमए बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ और हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर दें।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE