BREAKING NEWS
KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2026, 7:28 pm
BIG NEWS : नीमच में खौफनाक लूटकांड, अज्ञात आरोपियों ने मालखेड़ा रोड पर दिया वारदात को अंजाम, युवक को पीट-पीटकर लाखों रूपये लूटे, अब अस्पताल में लड़ रहा मौत से जिंदगी की जंग, घटना की भनक लगते ही दौड़ी खाकी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बघाना निवासी 28 वर्षीय युवक पर हमला कर उससे लाखों रुपए लूट लिए गए। घायल युवक मालखेड़ा के पास गंभीर अवस्था में मिला, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। युवक को जिला अस्पताल नीमच लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उदयपुर रेफर किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बघाना निवासी अकरम पिता अब्दुल हकीम रतनगढ़, डिकेन और मोरवन क्षेत्र से पेमेंट लेकर नीमच लौट रहा था। बताया जा रहा है कि उसके पास करीब साढ़े चार लाख रुपए नकद थे। अकरम तिरुपति ट्रेडर्स में काम करता है और विभिन्न क्षेत्रों से पेमेंट कलेक्शन कर वापस आ रहा था।

बताया गया कि अकरम मोरवन से बस से निकला था, लेकिन डिकेन के पास राधेश्याम भील नामक व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर नीमच की ओर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसके साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बाद में अकरम मालखेड़ा फंटे के पास गंभीर घायल अवस्था में मिला, जबकि उसके पास रखा नगदी से भरा बैग गायब था।

घटना के बाद पुलिस को सूचना मिलते ही बघाना थाना प्रभारी पुष्पा सिंह चौहान पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचीं और मामले की जांच शुरू की। पुलिस लूट, मारपीट और साजिश के एंगल से जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में साथ आए युवक पर भी संदेह जताया जा रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले का खुलासा जांच के बाद ही होगा।

घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। दिनदहाड़े लाखों की लूट और युवक पर हमले की वारदात ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE