मनासा। ग्राम भारती मनासा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर बरलाई का कक्षा 5वीं एवं 8वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष 100 प्रतिशत रहा। परिणाम में इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी।
कक्षा 5वीं में प्रथम स्थान कनिका पिता अनिल शर्मा ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान स्तुति पिता शौकीन पाटीदार ने 86 प्रतिशत, तृतीय स्थान मिस्टी पिता विनोद वशिष्ठा ने 86 प्रतिशत तथा चतुर्थ स्थान विहानी पिता हरिशंकर शर्मा ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इसी कक्षा में पार्थ पिता शंकरदास बैरागी ने 79 प्रतिशत, राजीव पिता कारूलाल वर्मा ने 73 प्रतिशत तथा विहान पिता अर्जुन हिलोरिया ने 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
कक्षा 8वीं में लक्ष्य नागदा पिता शौकीन नागदा ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
परिणाम घोषित होने पर संयोजक मंडल के संयोजक डॉ. कारूलाल वर्मा, अध्यक्ष अर्जुन हिलोरिया तथा आचार्य परिवार के हीरालाल रावत, सुनीता पाटीदार, हिना बैरागी एवं रानू गुर्जर ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।