BREAKING NEWS
BIG NEWS : शिक्षा, लोकतंत्र और अधिकारों की मांग को.. <<     KHABAR : बाघ संरक्षण के लिए नौ दिवसीय अभियान,.. <<     भाभरा में सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐतिहासिक.. <<     JOB : युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेले में 54.. <<     KHABAR : पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को किया.. <<     BIG NEWS : खेत बना काल, करंट लगने से जनपद अध्यक्ष.. <<     दतिया में मंच से गरजे पीसीसी चीफ जीतू.. <<     शाजापुर के जामनेर में पहली बारिश ने खोली.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य स्वागत,.. <<     खरगोन में सूने मकान का ताला तोड़ लाखों के.. <<     KHABAR : 3 किमी पैदल स्कूल जाने को मजबूर छात्र,.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर फिल्मी अंदाज में पीछा, तस्कर की.. <<     मुरैना में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" का.. <<     KHABAR : कलेक्टर के निर्देश पर छात्रावासों में.. <<     KHABAR : कौशल विकास योजनाओं पर होगा मंथन, जुलाई माह.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के खिलाफ सबसे बड़ा जनजागरण.. <<     BIG NEWS : एमपी में मेहरबान हुआ मानसून, मौसम विभाग.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2026, 5:15 pm
BIG NEWS : नीमच में इस पेट्रोल पंप की कथित मनमानी उजागर करने पर पत्रकार को धमकी, मीडियाकर्मियों ने थाने पहुंचकर टीआई को दिया ज्ञापन, उचित कार्रवाई के लिए उठाई आवाज, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर के फिरोज शाह पेट्रोल पंप पर कथित रूप से 200 तक ही पेट्रोल देने की शिकायत को उजागर करने के बाद एक पत्रकार को फोन पर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में शहर के पत्रकारों में आक्रोश फैल गया और मीडियाकर्मी एकजुट होकर केंट थाना पहुंचे, जहां थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम पत्रकार संजय यादव फिरोज शाह पेट्रोल पंप पहुंचे थे, जहां उपभोक्ताओं को केवल 200 का ही पेट्रोल दिए जाने की बात सामने आई। इस संबंध में उन्होंने पेट्रोल पंप मैनेजर से चर्चा की तथा खाद्य विभाग के अधिकारी से फोन पर बात भी करवाई। बातचीत में बताया गया कि जिले में इस प्रकार का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। इसके बाद पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर पत्रकारों के समूह में साझा किया गया।

बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद पेट्रोल पंप प्रबंधन में हलचल मच गई। आरोप है कि अगले दिन पत्रकार संजय यादव को फोन कर धमकी दी गई और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।

घटना से नाराज पत्रकारों ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए कहा कि यदि सच्चाई सामने लाने पर पत्रकारों को धमकाया जाएगा तो यह गंभीर विषय है। पत्रकारों ने केंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा को ज्ञापन सौंपकर पेट्रोल पंप मैनेजर एवं संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE