BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2026, 7:56 pm
KHABAR : किसानों को राहत देने ऋण जमा तिथि बढ़ाने की मांग, सहकारी संस्था के नोटिस पर आम आदमी पार्टी ने उठाया सवाल, जिलाध्यक्ष राजू पाल ने कहा- एमएसपी खरीदी शुरू नहीं, अन्नदाता कैसे जमा करें ऋण?, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर

Share On:-

सरवानिया महाराज। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजू पाल ने बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी संस्थाओं से लिए गए ऋण की जमा तिथि बढ़ाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि किसानों को 28 मार्च तक ऋण जमा करने का अल्टीमेटम दिया जा रहा है, अन्यथा 7 से 12 प्रतिशत तक ब्याज लगाने की चेतावनी दी जा रही है, जो वर्तमान परिस्थितियों में उचित नहीं है।

पाल ने बताया कि पिछले वर्ष अतिवृष्टि, पीला मोजेक रोग एवं अन्य कारणों से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सोयाबीन की फसल खराब हो गई थी, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इसके बाद किसानों ने गेहूं और चने की फसल बोई, लेकिन कई किसानों की फसल अभी खेतों में खड़ी है और जिनकी फसल कट चुकी है उन्हें मंडियों में उचित भाव नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि अभी तक कई स्थानों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी भी शुरू नहीं हुई है, जिससे किसान आर्थिक रूप से कमजोर स्थिति में हैं। ऐसे में ऋण जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल तक की जानी चाहिए, ताकि किसानों को अपनी फसल का भुगतान मिलने के बाद ऋण जमा करने में सुविधा हो सके।

पाल ने राज्य सरकार से मांग की कि किसानों की स्थिति को देखते हुए सहकारी संस्थाओं की ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाकर राहत दी जाए, जिससे किसान आगामी फसल की तैयारी कर सकें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE