नीमच। माहेश्वरी समाज नीमच द्वारा प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी पर्व पर स्थानीय श्रीराम मंदिर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा।
मंदिर प्रमुख सत्यनारायण तोतला ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक रूप से फूलों से सजाया जाएगा। प्रातः 8 बजे से भगवान का अभिषेक किया जाएगा, वहीं दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव आरती आयोजित होगी। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।
समाज के मीडिया प्रभारी ललित कुमार राठी ने सभी समाजजनों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।