BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2026, 11:23 am
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, श्री सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए जा रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर पलटी, दुर्घटना में राजकुमार की मौत, दो साथी घायल, परिवार में पसरा मातम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आस्था के दर्शन के लिए निकले एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जिले के चल्दू क्षेत्र में देर रात एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और नदी में जा गिरा, जिससे चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मृतक की पहचान राजकुमार (32) पिता सुभाष सिंह धनगर, निवासी बमुलिया, थाना आष्टा, जिला सीहोर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने मौसेरे भाइयों के साथ सांवलिया जी के दर्शन के लिए जा रहा था।

देर रात चल्दू के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और नदी में गिर गया। हादसे में राजकुमार के सिर में गंभीर चोट आई। उसे तत्काल जिला अस्पताल नीमच लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वाहन वह स्वयं चला रहा था। हादसे में साथ मौजूद दो अन्य युवक मामूली रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस ने सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। युवक की आकस्मिक मृत्यु से परिवार में शोक का माहौल है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE