सरवानिया महाराज। शहर के निजी विद्यालय न्यू इनोसेंट चिल्ड्रन एकेडमी की होनहार छात्रा शाहिस्ता मंसूरी ने कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में 87.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है।
शाहिस्ता, पिता सिकंदर मोहम्मद एवं माता रुखसार बी मंसूरी की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।