BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2026, 1:30 pm
NEWS : दुर्गा अष्टमी पर ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में सजी नवदुर्गा की भव्य झांकी, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गय महाअष्टमी पर्व, उमड़ा जनसमूह, राजयोगिनी आशा दीदी ने दिया आध्यात्मिक संदेश, नारी शक्ति पर जोर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रताप नगर स्थित ब्रह्मा कुमारी सेवा केंद्र पर अष्टमी का पर्व  श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चौतन्य नवदुर्गा की भव्य झांकी सजाई गई, जिसने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी आशा दीदी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी शिव शक्तियां हैं और हमारा वास्तविक स्वरूप मां दुर्गा एवं मां जगदंबा के समान है। उन्होंने बताया कि नारी अपने आप में साक्षात देवी का स्वरूप है, जो परमात्मा शिव से शक्ति प्राप्त कर जीवन को दिव्यता से भर सकती है।
उन्होंने आगे कहा कि ब्रह्मा कुमारी बहनें आत्मिक शक्ति और राजयोग साधना के माध्यम से प्रत्येक मनुष्य के भीतर छिपे नकारात्मक विकारों का नाश कर उसे गुणों से परिपूर्ण बना रही हैं। यह दिव्य प्रयास पूरे भारतवर्ष में पुनः रामराज्य और देवी राज्य की स्थापना के लिए एक गुप्त आध्यात्मिक सेवा के रूप में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाई बहनों ने भाग लिया और नवदुर्गा के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया। सभी ने यह संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में देवी गुणों को अपनाकर सदैव सकारात्मकता, शांति और पवित्रता से परिपूर्ण रहेंगे। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE