BREAKING NEWS
KHABAR : जबलपुर में टीआई से कांग्रेस नेताओं का हुआ.. <<     BIG NEWS : शिक्षा, लोकतंत्र और अधिकारों की मांग को.. <<     KHABAR : बाघ संरक्षण के लिए नौ दिवसीय अभियान,.. <<     भाभरा में सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐतिहासिक.. <<     JOB : युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेले में 54.. <<     KHABAR : पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को किया.. <<     BIG NEWS : खेत बना काल, करंट लगने से जनपद अध्यक्ष.. <<     दतिया में मंच से गरजे पीसीसी चीफ जीतू.. <<     शाजापुर के जामनेर में पहली बारिश ने खोली.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य स्वागत,.. <<     खरगोन में सूने मकान का ताला तोड़ लाखों के.. <<     KHABAR : 3 किमी पैदल स्कूल जाने को मजबूर छात्र,.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर फिल्मी अंदाज में पीछा, तस्कर की.. <<     मुरैना में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" का.. <<     KHABAR : कलेक्टर के निर्देश पर छात्रावासों में.. <<     KHABAR : कौशल विकास योजनाओं पर होगा मंथन, जुलाई माह.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के खिलाफ सबसे बड़ा जनजागरण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2026, 6:28 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की साड़ास थाना पुलिस और अवैध अफीम की तस्करी, जब मोटरसाइकिल से रवाना हुआ कैलाश तो रास्ते में मिली खाकी की नाकाबंदी, फिर जैसे ही पूछताछ के बाद अधिकारियों ने ली तलाशी, माजरा देख रह गए दंग, जानिये कितनी मात्रा में ले जा रहा था ब्लैक गोल्ड, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की साड़ास थाना पुलिस ने “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल सवार युवक के कब्जे से 1 किलो 891 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर उसे गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के निर्देशन और वृत्ताधिकारी गंगरार शिवन्या सिंह के सुपरविजन में साड़ास थाना प्रभारी आजाद पटेल व टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने भाणपी स्कूल के आगे खेड़ली मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। चालक ने अपना नाम कैलाशचंद्र पिता माधुलाल जाट (23), निवासी कलुंदिया, थाना मंगरोप, जिला भीलवाड़ा बताया।

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के साइड बैग में रखे प्लास्टिक के कट्टे से 1 किलो 891 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम और मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

पुलिस की अपील-
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE