चित्तौड़गढ़। महावीर कॉलोनी स्थित काली कल्ला राठौड़ धाम में कन्या पूजन के साथ चैत्र नवरात्र महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान भजन संध्या, हवन-पूजन, रुद्राभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया गया।
धाम के महंत शांतिलाल शर्मा ने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर आयोजित भजन संध्या में आशीष एंड पार्टी नेवरिया के कलाकारों ने “एक शाम कल्ला राठौड़ के नाम” कार्यक्रम में आकर्षक भजनों की प्रस्तुति दी।
शुक्रवार को रुद्राभिषेक, हवन एवं महाआरती के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद कन्या पूजन कर महाप्रसाद वितरण किया गया और इसी के साथ नवरात्र महोत्सव का समापन हुआ।