मनासा। कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के गांव मनोटी के समीप शनिवार रात करीब 9 बजे एक व्यक्ति सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर डायल-112 टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया।

डायल-112 टीम के आरक्षक अनिल असवार एवं पायलट राहुल भट्ट ने मौके पर पहुंचकर घायल को मनासा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया।

अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल की पहचान जगदीश पिता रतनलाल धनगर निवासी लसूड़िया के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए समय पर सहायता पहुंचाकर मानवता का परिचय दिया।
