BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2026, 3:35 pm
BIG NEWS : मंदसौर की सिटी कोतवाली पुलिस और मुखबिर की पुख्ता सूचना, जब तस्करों ने लगाया स्विफ्ट कार में टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही रोककर ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए होश, 2 किलो अफीम के साथ धराए जय और पंकज, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 किलो अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 11 लाख 35 हजार 500 रुपये का मशरूका जप्त किया है, जिसमें अफीम, वाहन और मोबाइल शामिल हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशों के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह भास्कर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में की गई।

मुखबिर सूचना पर दबिश, दो तस्कर गिरफ्तार-
दिनांक 28 एवं 29 मार्च 2026 की रात्रि को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जय पिता अशोक सोलंकी (25 वर्ष, निवासी डिगांव माली) एवं पंकज पिता राजू मालवीय (23 वर्ष, निवासी माल्याखेरखेड़ा) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से 2 किलो अवैध अफीम (कीमत लगभग 3 लाख रुपये) बरामद की गई। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार आजे 27 सीएफ 4921, दो एंड्रॉयड मोबाइल एवं अन्य सामान भी जप्त किया गया।

 कुल मशरूका 11.35 लाख रुपये का जप्त-
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में कुल 11,35,500 रुपये का मशरूका जप्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 220/2026, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

फरार आरोपी भी गिरफ्तार-
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने वर्ष 2019 के एनडीपीएस एवं आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी जाफर उर्फ छोटा (निवासी चांदनी चौक मदारपुरा, मंदसौर) को भी गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 138 एनआई एक्ट के 6 स्थायी वारंट, विद्युत अधिनियम के 2 वारंट सहित कुल 10 स्थायी वारंट तामिल किए गए तथा 8 गिरफ्तारी वारंट भी निष्पादित किए गए।

कॉम्बिंग गश्त में व्यापक कार्रवाई-
जिलेभर में हुई कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने गुंडा-बदमाशों की चेकिंग की तथा निगरानी बदमाशों पर सख्त नजर रखी। इस दौरान तीन महिलाओं सहित कई वारंटियों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

सराहनीय भूमिका-
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर एवं कोतवाली पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE