BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2026, 5:24 pm
BIG NEWS : पुलिस चौकी माननखेड़ा थाना रिंगनोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 लाख रुपये कीमत की एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी चढ़े हत्थे, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

रतलाम। जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा सभी थाना प्रभारियो एवं चौकी प्रभारियो को निर्देशित किया गया । उक्त निर्देशो के पालन में रतलाम पुलिस द्वारा लगातार कार्य़वाही की जा रही है । इसी क्रम में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम विवेक कुमार व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जावरा संदीप मालवीय के मागर्दशन मे थाना प्रभारी रिंगनोद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी माननखेडा उनि राजेश मालवीय एवं टीम द्वारा  अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त की गई।

घटना का विवरण-
दिनांक 29.03.2026 को रात्रि में पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक बोलेरो पिकअप वाहन रजिस्ट्रेशन नम्बर MP46ZC7839 से तीन व्यक्ति MD ड्रग्स लेकर मंदसौर तरफ से आ रहे है । सूचना पर माननखेड़ा पुलिस चौकी के सामने फोरलेन रोड़ पर घेराबन्दी कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए प्रभावी कार्यवाही कर बोलेरो पिकअप वाहन मे सवार तीन आरोपी- 01 - सुमित पिता जीवनदास बैरागी उम्र 20 साल निवासी किला रोड मन्दसौर, 02 - प्रकाश पिता भेरूलाल गुर्जर उम्र 19 साल निवासी खेडा थाना नाहरगढ जिला मन्दसौर, 03 - रिहान पिता अरबाज खान उम्र 19 साल निवासी अभिनन्दन कालोनी मन्दसौर के कब्जे से 500 ग्राम MD ड्रग्स जप्त कर तीनो आरोपियो को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार आरोपियो से जप्तशुदा MD ड्रग्स के संबंध मे पुछताछ की जा रही है ।

गिरफ्तार आरोपी-
- सुमित पिता जीवनदास बैरागी उम्र 20 साल निवासी किला रोड मन्दसौर,
- प्रकाश पिता भेरूलाल गुर्जर उम्र 19 साल निवासी खेडा थाना नाहरगढ जिला मन्दसौर,
 - रिहान पिता अरबाज खान उम्र 19 साल निवासी अभिनन्दन कालोनी मन्दसौर

जप्त मश्रुका- 
500 ग्राम MD ड्रग्स कीमती करीब 50 लाख रूपये व एक एक बोलेरो पिकअप वाहन रजिस्ट्रेशन नम्बर MP46ZC7839 कीमती करीब 5 लाख रुपये कुल मश्रुका करीब 55 लाख रुपये का जप्त हुआ है।     

सराहनीय भूमिका- 
निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद थाना प्रभारी थाना रिंगनोद, उप निरीक्षक राजेश मालवीय चौकी प्रभारी माननखेडा, प्रआर 658 हर्षवर्धनसिंह जगावत, आर.801 घनश्याम कुमावत, आर.895 संतोष कुमार , 1156 अनिल डांगी, आर. नरेन्द्र सिंह, आर. कृष्णपालसिंह, सै.1149 सुरेश उपाध्याय, सै.1058 जालमसिंह व सै.82 शांतिलाल बामनिया  की सराहनीय भूमिका रही ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE