BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर के निर्देश पर छात्रावासों में.. <<     KHABAR : कौशल विकास योजनाओं पर होगा मंथन, जुलाई माह.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के खिलाफ सबसे बड़ा जनजागरण.. <<     BIG NEWS : एमपी में मेहरबान हुआ मानसून, मौसम विभाग.. <<     KHABAR : एपमी में मुर्दों को भी सुकून नहीं, भारी.. <<     KHABAR : पहली बारिश में ही 32 लाख की पुलिया धंसी,.. <<     KHABAR : नीमरानी में सूने मकान को चोरों ने बनाया.. <<     KHABAR : तलाई वाले बालाजी से शुरू हुई यात्रा, भगवान.. <<     इंद्रदेव को मनाने सड़कों पर उतरा सर्व समाज,.. <<     VIDEO NEWS: पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा फैसला! फास्ट.. <<     VIDEO NEWS: आधी रात तेज रफ्तार का कहर! बेकाबू थार ने.. <<     VIDEO NEWS: "मैदान बचाओ" आंदोलन तेज,सीएम राइज स्कूल.. <<     KHABAR : शाजापुर में गूंजे मुकेश के अमर नगमे,.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, प्रचार ने पकड़ी रफ्तार,.. <<     KHABAR : मुंबई में भारी बारिश का असर, रतलाम रेल.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल निर्माण के विरोध में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2026, 10:22 am
NEWS : ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन में जिला पुलिस को बड़ी सफलता, 198 वांछित आरोपी किये गिरफ्तार, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी व एरिया डोमिनेंश के लिए रविवार को विशेष अभियान ष्ऑपरेशन प्रहारष् चलाकर जिले के समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की 98 विशेष टीमों द्वारा विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई करते हुए कुल 198 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही के दौरान 4 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट, 11 प्रकरण आबकारी अधिनियम, 03 प्रकरण आर्म्स एक्ट व 09 प्रकरण अन्य एक्ट में दर्ज कर 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी एवं एरिया डोमिनेंस के लिए एक विशेष अभियान ष्ऑपरेशन प्रहारष् एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के सुपरविजन में रविवार को संपूर्ण जिले में चलाया गया। वृत्तवार एवं थानावार अपराधियों की सूचीयां तैयार कर उनकी धरपकड़ के लिये अलग अलग टीमों का गठन किया गया. समस्त पुलिस उप अधीक्षकों से वांछित अपराधियों की सूची एवं दबिश टीम तथा दबिश स्थान चिन्हित कर उन्हे अंतिम रूप दिया गया एवं समन्वय स्थापित करते हुए धरपकड़ कार्यवाही की गई।


जिले के शहर चित्तौड़गढ़, ग्रामीण चित्तौड़गढ़, गंगरार, कपासन, बेगू, रावतभाटा, बड़ीसादड़ी, निम्बाहेड़ा व भदेसर वृत्त के समस्त वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारियों के नेतृत्व में कुल 98 विशेष टीमें गठित की गई। जिसमें समस्त थाना, पुलिस लाइन के जाब्ता सहित पुलिस कर्मियों को एकत्रित किया गया।


रविवार तड़के कुल 615 पुलिस कर्मियों द्वारा जिले के 530 संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई, जहां से विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी, उदघोषित अपराधी, धारा 335 बीएनएसएस में वांछित, विभिन्न प्रकरणों में वांछित एवं अन्य अधिनियमों सहित कुल 198 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें विभिन्न प्रकरणों के अपराध में वांछित 15 अपराधी, स्थाई वारंटी, मफरूरी में वांछित, गिरफ्तारी वारंटी, सामान्य प्रकरणों में वांछित 76 अपराधी व निरोधात्मक कार्यवाही में 90 अपराधी सहित कुल 198 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें सबसे अधिक शहर चित्तौड़गढ़ में 23 अपराधियों को दबोचा गया। 07 टॉप 10 वांछित अपराधियों, दो ईनामी अपराधियों को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा 167 हिस्ट्रीशीटर, 5 हार्डकोर अपराधी व 61 पूर्व में चालान शुदा अपराधियों को चौक किया गया। 37 व्यक्तियों को बीएनएसएस की धाराओं में पाबंद किया गया है।


अभियान में उक्त कार्यवाही के दौरान 4 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट, 11 प्रकरण आबकारी अधिनियम, 03 प्रकरण आर्म्स एक्ट व 9 प्रकरण अन्य अधिनियम में दर्ज कर कुल 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमे भादसोड़ा थाना पुलिस द्वारा एक आरोपी के कब्जे से 1 किलो 708 ग्राम अवैध अफीम भी जब्त की गई हैं।


उक्त एरिया डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने उदयपुर जिले के 10 हजार रुपये के ईनामी बदमाश लक्ष्मण उर्फ लक्की पुत्र गणपतलाल उर्फ जगदीश डॉगी निवासी नारायणपुरा थाना भिंडर उदयपुर को बस्सी थाना पुलिस ने तथा प्रतापगढ़ जिले के 5 हजार रुपये के ईनामी आरोपी फिरोज पुत्र हमीद खान निवासी ऊंचा थाना निम्बाहेड़ा सदर को डूंगला थाना पुलिस ने डिटेन किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE