BREAKING NEWS
आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<     रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2026, 10:50 am
KHABAR : काकीनाडा-हिसार एक्सप्रेस अब चलेगी प्रतिदिन, खाटूश्याम जी और तिरुपति के लिए नियमित सुविधा मिलेगी, पढे़ खबर

Share On:-

​नीमच। मालवा और मेवाड़ क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए एक ऐतिहासिक खुशखबरी सामने आई है। भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने काकीनाडा टाउन - हिसार स्पेशल (07717/07718) को अब स्थायी रूप से नियमित करने की मंजूरी दे दी है। अब यह ट्रेन 17295/17296 काकीनाडा टाउन - हिसार एक्सप्रेस के रूप में पहचानी जाएगी। ​यह बड़ी उपलब्धि आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से सांसद श्री तंगेला उदय श्रीनिवास के अथक प्रयासों और निरंतर मांग का परिणाम है। उन्होंने अपने क्षेत्र के साथ-साथ इस रूट पर पड़ने वाले अन्य राज्यों के यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेल मंत्री से इसे नियमित करने का आग्रह किया था, जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है।


​खाटू श्याम जी और तिरुपति के बीच बनेगा 'भक्ति सेतु'
​इस ट्रेन के नियमित होने का सबसे बड़ा आध्यात्मिक लाभ राजस्थान और दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं को मिलेगा। यह ट्रेन सीकर और रिंगस (राजस्थान) होकर जाती है, जो प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर का प्रवेश द्वार है। अब मालवा-मेवाड़ के लोग सीधे खाटू नरेश के दर्शन के लिए सुलभ यात्रा कर सकेंगे। दक्षिण की ओर जाते हुए यह ट्रेन विजयवाड़ा  काकीनाडा और तिरुपति तक जाती है, जहाँ से तिरुपति बालाजी जाना अत्यंत सुगम हो जाता है।


​नीमच, मंदसौर और चित्तौड़गढ़ को होंगे ये बड़े फायदे
​यह ट्रेन गुजरात (सूरत/वडोदरा) और हरियाणा (हिसार) के कपड़ा और अनाज मंडियों को जोड़ती है। इससे स्थानीय व्यापारियों को लंबी दूरी का सीधा परिवहन मिलेगा। स्पेशल ट्रेन का दर्जा हटने और 'एक्सप्रेस' बनने से यात्रियों को स्पेशल सरचार्ज नहीं देना होगा, जिससे टिकट के दाम कम होंगे। अब यात्री 4 महीने (120 दिन) पहले से अपनी कंफर्म टिकट बुक कर सकेंगे, जिससे ऐन वक्त पर होने वाली भागदौड़ से मुक्ति मिलेगी। उत्तर में हरियाणा-राजस्थान और दक्षिण में तेलंगाना-आंध्र प्रदेश के बीच यह ट्रेन एक मजबूत कड़ी साबित होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE