BREAKING NEWS
BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<     रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2026, 2:37 pm
KHABAR : नाले में उतरकर गैस सिलेंडर भरने का प्रयास, जिला युवा कांग्रेस का अनोखा विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ता का महंगाई पर फूटा गुस्सा, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। जिला युवा कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और संभावित ईंधन संकट को लेकर अनोखा और तीखा सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष अक्षय बाली के नेतृत्व में कार्यकर्ता शहर के केला देवी चौराहे पर नाले में उतर गए और पाइप लगाकर गैस सिलेंडर भरने का प्रतीकात्मक प्रयास किया।


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला उपाध्यक्ष अक्षय बाली और विधानसभा उपाध्यक्ष अतुल सिंह राजपूत ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है।


उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि “नाले से गैस निकालने” वाली बात को ही आधार बनाकर यह विरोध किया गया है।


युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर महंगाई और ईंधन संकट पर जल्द नियंत्रण नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और यह विरोध शहर में चर्चा का विषय बना रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE