BREAKING NEWS
आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<     रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2026, 4:36 pm
KHABAR : कांग्रेस ने महंगाई, भ्रष्टाचार पर सरकार का पुतला फूंका, बालाघाट में प्रदर्शन, विधायक ने गैस-पेट्रोलियम सप्लाई पर प्रशासन को घेरा, पढे़ खबर

Share On:-

बालाघाट। सोमवार को कांग्रेस ने प्रदेश संगठन के निर्देश पर महंगाई, भ्रष्टाचार और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हनुमान चौक पर आयोजित इस प्रदर्शन में विधायक अनुभा मुंजारे और शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम पंजवानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका और रैली निकाली।


विधायक अनुभा मुंजारे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में गैस और पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सही नहीं होने से लोग और व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन श्पर्याप्त स्टॉकश् होने की बात कहकर जनता को झूठ बोल रहा है। मुंजारे ने आने वाले समय में खाद (उर्वरक) की भारी किल्लत होने की आशंका भी जताई।


महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता
शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम पंजवानी ने कहा कि नोटबंदी और कोरोना की मार के बाद अब ईंधन की कमी ने लोगों को सड़कों पर ला दिया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई से हर वर्ग दुखी है और यह प्रदर्शन आम जनता के हक की लड़ाई है।


मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में चल रहे तनाव के कारण देश में रसोई गैस और पेट्रोल की सप्लाई को लेकर डर बना हुआ है। हालांकि सरकार किसी भी तरह की कमी की बात से इनकार कर रही है, लेकिन कांग्रेस का दावा है कि हकीकत कुछ और ही है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE