BREAKING NEWS
आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<     रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2026, 4:42 pm
BIG NEWS : इंदौर जल विवाद के बीच कैलाश विजयवर्गीय के खेती बयान पर कांग्रेस नेता सत्यनारायण पाटीदार की प्रतिक्रिया, शून्य लागत खेती का दावा भ्रामक, सरकार किसानों को गुमराह कर असल मुद्दों से भटका रही, पढे़ खबर 

Share On:-

जावद। इंदौर में गटर के दूषित पानी से हुई मौतों के मुद्दे को उठाते हुए जावद के पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता सत्यनारायण पाटीदार ने नगर प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जो मंत्री इंदौर में जनता को स्वच्छ पेयजल तक उपलब्ध नहीं करा पाए, वही अब जावद में प्राकृतिक खेती पर भाषण देकर किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।


पाटीदार ने कहा कि मंत्री विजयवर्गीय ने अपने भाषण में किसानों को प्राकृतिक तरीके से खेती करने की सलाह देते हुए 0 प्रतिशत खर्च का दावा किया, जो पूरी तरह से भ्रामक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक खेती बिना रासायनिक खाद और कीटनाशकों के, प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर की जाने वाली एक टिकाऊ खेती पद्धति जरूर है, लेकिन यह बिल्कुल भी शून्य लागत वाली नहीं होती। उन्होंने बताया कि इस खेती में मुख्य रूप से देसी गाय के गोबर, गौमूत्र, गुड़ और बेसन से तैयार किए जाने वाले ‘जीवामृत’ का उपयोग होता है। इसके लिए किसानों को न केवल अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है, बल्कि सामग्री जुटाने में आर्थिक खर्च भी करना पड़ता है। ऐसे में 0 प्रतिशत लागत का दावा करना किसानों को भ्रमित करने जैसा है।


महंगाई और लागत से जूझ रहा किसान-
पाटीदार ने कहा कि प्रदेश का किसान पहले से ही बढ़ती महंगाई, महंगे बीज, खाद, डीजल और सिंचाई संकट से जूझ रहा है। ऐसे समय में इस प्रकार के अव्यावहारिक बयान किसानों की समस्याओं को हल करने के बजाय उन्हें और उलझाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक समय किसानों की आय दोगुनी करने का बड़ा वादा किया गया था, लेकिन आज तक वह वादा पूरा नहीं हो पाया। उन्होंने इसे लॉलीपॉप करार देते हुए कहा कि अब उसी तरह के नए-नए प्रयोगों और घोषणाओं के जरिए किसानों का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। पाटीदार ने आरोप लगाया कि जावद क्षेत्र में प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण केंद्र खोलने की बात भी इसी रणनीति का हिस्सा है, जिससे किसानों का ध्यान उनकी वास्तविक समस्याओं, जैसे फसल का उचित मूल्य, कर्ज, सिंचाई और लागत से हटाया जा सके।


इंदौर के गंदे पानी का मुद्दा उठाया-
अपने बयान में उन्होंने इंदौर का उदाहरण देते हुए मंत्री विजयवर्गीय पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब वे इंदौर के प्रभारी थे, तब वहां की जनता को गटर का दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ा, जिससे कई लोगों की मौत हुई और अनेक लोग बीमार पड़े। उन्होंने कहा कि जो मंत्री अपने शहर में स्वच्छ पेयजल तक उपलब्ध नहीं करा पाए, वे आज किसानों को स्वास्थ्य और पर्यावरण की सीख दे रहे हैं।


विधायक सकलेचा पर भी साधा निशाना-
पाटीदार ने जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधायक सकलेचा द्वारा जावद विधानसभा को जापान बनाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि क्षेत्र में मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और उसके मंत्री बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की परेशानियों जैसे गंभीर जनहित के मुद्दों से आमजन का ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार के बयान दे रहे हैं। पाटीदार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों और आम जनता के हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रही है और ऐसे भ्रामक बयानों का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह दिखावटी घोषणाओं के बजाय जमीनी स्तर पर ठोस कार्य कर किसानों की वास्तविक समस्याओं का समाधान करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE