BREAKING NEWS
BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<     रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2026, 5:08 pm
KHABAR : समाजसेवी व उद्योगपति रणछोड़ प्रसाद गनेड़ीवाल का निधन, मंदसौर में शोक की लहर, पढे़ पीड़ी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। समाजसेवी और उद्योगपति प्रदीप गनेड़ीवाल एवं प्रद्यूमन गनेड़ीवाल के पिता तथा स्व. राय साहब सेठ लक्ष्मीनारायण जी गनेड़ीवाल के सुपुत्र शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री रणछोड़ प्रसाद गनेड़ीवाल का सोमवार को हो गया।  उनके निधन की खबर से पूरे मंदसौर जिले में शोक की लहर फैल गई। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।


गनेड़ीवाल जी जिनिंग-प्रेसिंग मिल के सफल उद्योगपति होने के साथ-साथ एक संवेदनशील और दूरदर्शी समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते थे। उन्होंने अपने उद्योग के माध्यम से न केवल आर्थिक क्षेत्र में पहचान बनाई, बल्कि सैकड़ों युवाओं को रोजगार के अवसर देकर उनके जीवन को संवारने का कार्य भी किया।


समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने हमेशा जरूरतमंदों की सहायता को प्राथमिकता दी और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। उनके मार्गदर्शन में संचालित गनेड़ीवाल चौरिटेबल ट्रस्ट आज भी सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।


ट्रस्ट द्वारा महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों ने गनेड़ीवाल परिवार को एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। उनके प्रयासों से अनेक लोगों को नई दिशा और सहारा मिला। इसके अलावा कोरोनाकाल में ट्रस्ट द्वारा किए गए समाजसेवा के कार्यों को मंदसौर कभी नहीं भूल सकता।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE