खरगोन। जिले के कसरावद के बलकवाड़ा थाना की खलटाका पुलिस चौकी क्षेत्र में मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग खलबुजुर्ग स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर रविवार दोपहर विवाद हो गया।देखते ही देखते विवाद इतना बड़ा कि युवक ने चाकू लेकर धमकाने का प्रयास किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खलबुजुर्ग स्थित नर्मदा हाईवे पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारी भीमसिंह निवासी लुनहेरा, जिला धार अपनी ड्यूटी पर मौजूद था तभी पानवा निवासी शिवम मेवाड़े अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से पेट्रोल भरवाने पहुंचा था।
तभी पेट्रोल भरवाने के बाद पास में कुर्सी के पास खड़े शिवम ने गुटखा खाकर थूक दिया था तो भीमसिंह ने कहा कि यहां क्यों थूक रहा है आगे जाकर डस्टबिन में थूकना इसी बात को लेकर भीमसिंह से अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया और देखते ही देखते गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी।
जब पंप मालिक जयदीप पटेल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी शिवम ने उसे भी गालियां दीं और जेब से चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। वही आरोपी को पकड़कर खलटाका पुलिस चौकी लाया गया, जहां उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।