खरगोन। जिला राठौड़ समाज की मजबूती और एकता को प्रदर्शित करते हुए हाल ही में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में नया नेतृत्व निर्विरोध चुन लिया गया है। समाज के वरिष्ठजनों और प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति में हुई इस बैठक में चुनावी गहमागहमी के बजाय आपसी सहमति का नजारा देखने को मिला है।जहाँ सर्वसम्मति से अध्यक्ष और महामंत्री पद का फैसला हुआ।लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हुए समाज ने एकता का परिचय दिया।वही जिला खरगोन राठौड़ समाज ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए मिश्रीलाल राठौड़ जिला अध्यक्ष और रविन्द्र राठौड़ को जिला महामंत्री बनाया गया। चुनाव निर्वाचन द्वारा दोनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नाम की घोषणा होते ही ढोल ताशे और ताली की गड़गड़ाहट के साथ भवन गूंज उठा था।
निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही समाज जनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। उपस्थित जनों ने विश्वास जताया कि यह नई टीम राठौड़ समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।