BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2026, 11:50 am
BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे दो सगे भाई, तभी पीछे से तेज रफ्तार में काल बनकर आया अज्ञात वाहन, दुर्घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़, आनन-फानन में पहुंचाया अस्पताल, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मन्दसौर। जिले के दलोदा थाना क्षेत्र अंतर्गत आक्या गांव के पास सोमवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में दो सगे भाई घायल हो गए। दोनों भाई मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुठी गांव निवासी 61 वर्षीय मोहन सिंह पिता राघो सिंह अपने 64 वर्षीय भाई कालू सिंह पिता राघो सिंह राजपूत के साथ स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल से जावरा से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान आक्या गांव के पास पीछे से आ रही एक अज्ञात तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।

जिला अस्पताल में भर्ती
हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना में मोहन सिंह के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनके भाई कालू सिंह के सिर में चोट लगी है। वहीं, टक्कर मारने वाले बाइक सवार के भी घायल होने की सूचना है, लेकिन वह अस्पताल नहीं पहुंचा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE