मंदसौर। थाना दलौदा पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल एवं एसडीओपी (ग्रामीण) कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उनि शुभम व्यास के नेतृत्व में दलौदा पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, थाना दलौदा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाएं सामने आई थीं, जिन पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान टीम ने सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी नागेश्वर पिता रामेश्वर धोबी (27 वर्ष), निवासी पटेला, थाना दलौदा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

सराहनीय भूमिका-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शुभम व्यास, प्रधान आरक्षक राजपाल, प्रधान आरक्षक दीपेंद्र सिंह, आरक्षक परिमल एवं आरक्षक सागर शर्मा की विशेष भूमिका रही।
