BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर के निर्देश पर छात्रावासों में.. <<     KHABAR : कौशल विकास योजनाओं पर होगा मंथन, जुलाई माह.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के खिलाफ सबसे बड़ा जनजागरण.. <<     BIG NEWS : एमपी में मेहरबान हुआ मानसून, मौसम विभाग.. <<     KHABAR : एपमी में मुर्दों को भी सुकून नहीं, भारी.. <<     KHABAR : पहली बारिश में ही 32 लाख की पुलिया धंसी,.. <<     KHABAR : नीमरानी में सूने मकान को चोरों ने बनाया.. <<     KHABAR : तलाई वाले बालाजी से शुरू हुई यात्रा, भगवान.. <<     इंद्रदेव को मनाने सड़कों पर उतरा सर्व समाज,.. <<     VIDEO NEWS: पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा फैसला! फास्ट.. <<     VIDEO NEWS: आधी रात तेज रफ्तार का कहर! बेकाबू थार ने.. <<     VIDEO NEWS: "मैदान बचाओ" आंदोलन तेज,सीएम राइज स्कूल.. <<     KHABAR : शाजापुर में गूंजे मुकेश के अमर नगमे,.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, प्रचार ने पकड़ी रफ्तार,.. <<     KHABAR : मुंबई में भारी बारिश का असर, रतलाम रेल.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल निर्माण के विरोध में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2026, 3:51 pm
BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की नीमच पुलिस, जब अधिकारियों ने रातभर चलाया कॉम्बिंग ऑपरेशन तो मिली बड़ी सफलता, होटल-ढाबों से लेकर सड़कों तक चेकिंग, 165 वारंटी धराए, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए नीमच पुलिस ने 31 मार्च व 1 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। इस दौरान 165 गैर-जमानती वारंट तामील किए गए तथा आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न मामलों में कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में यह विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, निगरानी बदमाशों की चेकिंग, होटल-लॉज-ढाबों की जांच एवं विभिन्न अधिनियमों के तहत कार्रवाई की गई।

मुख्य कार्रवाई इस प्रकार रही-
- 12 स्थानों पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 100 से अधिक वाहनों की जांच कर 23 चालान बनाए गए और 9,000 समन शुल्क वसूला गया।
- कुल 165 वारंट तामील किए गए, जिनमें 66 स्थायी एवं 99 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं।
- मादक पदार्थ तस्करी के 2, शरीर संबंधी अपराधों के 80 तथा संपत्ति संबंधी अपराधों के 23 वारंट तामील किए गए।
- 115 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई।
- 65 होटल, लॉज एवं ढाबों की जांच की गई।
- आबकारी अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज कर 83 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।
- सट्टा अधिनियम के तहत 10 प्रकरण दर्ज किए गए।
- 53 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
- शस्त्र अधिनियम के तहत 1 प्रकरण दर्ज किया गया।
- महिला संबंधी अपराधों के 5 आदतन आरोपियों की निगरानी कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली गई।

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE