नीमच। नीमच सिटी थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हथियार बरामद कर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व में की गई।

मुखबिर सूचना पर दबिश-
पुलिस को 30 मार्च 2026 को सूचना मिली थी कि रोहन पिता महेश खरे निवासी गांधी नगर, हरिजन मोहल्ला नीमच अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस लेकर मनासा रोड से कॉलेज ग्राउंड की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पीजी कॉलेज ग्राउंड रोड पर आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हथियार सप्लायर भी पकड़ में-
पूछताछ में आरोपी रोहन ने बताया कि उसने यह पिस्टल साहिल उर्फ टक्कु (21) निवासी हरिजन कॉलोनी, नीमच से खरीदी थी। इसके आधार पर पुलिस ने साहिल को भी सह-आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया।

प्रकरण दर्ज-
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नीमच सिटी में आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
आपराधिक रिकॉर्ड-
पुलिस के अनुसार, सह-आरोपी साहिल उर्फ टक्कु के खिलाफ पूर्व में मारपीट, चोरी एवं आर्म्स एक्ट के कई प्रकरण दर्ज हैं।
जब्त सामग्री-
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस (कीमत लगभग ₹20,000) जब्त किया है।

सराहनीय भूमिका-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पुष्पा सिंह चौहान, साइबर सेल प्रभारी एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
