BREAKING NEWS
NEWS : खाटूधाम रवाना श्री श्याम निशान पदयात्रा.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक ने कंथारिया पंचायत को दी.. <<     NEWS : नगर निकाय-पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मिथुन समेत इन 4 राशियों के लिए खास.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2026, 4:29 pm
KHABAR : नई सफाई ठेका व्यवस्था पर विवाद, कांग्रेस पार्षदों ने की ठेका कंपनी की शिकायत, दी आंदोलन की चेतावनी, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। शहर में नई सफाई ठेका व्यवस्था की शुरुआत होते ही विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस पार्षद दलों ने नगर निगम कमिश्नर राम प्रकाश अहिरवार से मुलाकात कर ठेका कंपनी बाबा बर्फानी एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेसी पार्षदों का कहना है कि ठेका शुरू होने के पहले ही दिन शहर में रात्रिकालीन सफाई नहीं की गई। इसके चलते आज हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व पर मंदिरों के आसपास गंदगी का अंबार लग गया।


कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी
पार्षदों ने आरोप लगाया कि एजेंसी मनमानी तरीके से काम कर रही है, जिस पर जुर्माना लगाया जाए और ठेका निरस्त किया जाए। पार्षद दल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई और ठेका कंपनी पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस एक बड़ा आंदोलन करेगी।


ठेका कंपनी पर जाएगी कड़ी कार्रवाई की
इस पर नगर निगम कमिश्नर राम प्रकाश अहिरवार ने आश्वासन दिया कि शहर की सफाई व्यवस्था को तुरंत सुधारने के कदम उठाए जाएंगे। ठेका कंपनी बाबा बर्फानी एजेंसी पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने शुरुआती दिनों में ही काम में लापरवाही बरती है। यह विवाद अब शहर की सफाई व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE