छतरपुर। जिला के राजनगर विधानसभा के तालगांव निवासी शाहिल खान का राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में श्रीलंका दौरे के लिए चयनित किया गया है।
पूरे क्षेत्र में मुस्लिम समाज के साथ अन्य सभी समाज के लोगों मे खुशी का माहौल है घर पहुच कर बधाई एवं शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं साहिल ने माता पिता गांव जिला प्रदेश का नाम रोशन किया है।
साहिल खान की माता ने बताया कि हमारे बेटे ने गांव गांव जाकर बर्फ बेची हमने दिल्ली जाकर ईट गारा तसला डालकर मजदूरी करके अपने बेटे को आगे बड़ाया है।
साहिल छतरपुर से श्रीलंका दौरा के लिए टीम में शामिल होने रवाना हो गए हैं। राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने साहिल से वीडियो कॉल करके राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में श्रीलंका दौरे के लिए चयन होने पर शुभकामनाएं दी।
साहिल ने बताया कठिन परिस्थितियों में बर्फ बेच कर क्रिकेट खेलता रहा और लोगों की बातों को अनदेखा करते हुए लवकुशनगर में कोचिंग की, उसके बाद घर आकर बच्चों के साथ प्रैक्टिस करने लगा। साहिल ने छतरपुर रिर्पाेटर से खाश बातचीत की।