शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पोलायकलां में प्रवेश उत्सव बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिवनारायण आर्य एवं नगर पंचायत पोलायकलां के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि कैलाशनारायण मंडलोई उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो जीवन के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाती है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया। प्रवेश उत्सव के तहत नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को पुस्तकों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार चंद्रवंशी द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन कमल मंडलावदिया ने व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।