BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2026, 11:50 am
BIG NEWS : नीमच में सौतन ने रचा खूनी खेल, जब ईदगाह क्षेत्र में धारदार हथियार से दिया इस भयानक वारदात को अंजाम तो फैली सनसनी, घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भारी भीड़, अब खाकी जुटी जांच में, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। केंट थाना क्षेत्र के ईदगाह इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना में महिला के गले और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ईदगाह निवासी नसरीन (35), पति इमरान कुरैशी पर उसकी सौतन जुबैदा एवं उसके मायके पक्ष के लोगों ने हमला किया। घायल नसरीन ने बताया कि उसकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व इमरान से पहली पत्नी की सहमति से हुई थी, लेकिन पिछले छह माह से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

नसरीन का आरोप है कि पहली पत्नी जुबैदा इमरान पर उसे तलाक देने का दबाव बना रही थी। इसी विवाद के चलते जुबैदा के परिजन बूंदी (राजस्थान) से नीमच आए और उस पर हमला कर दिया।

पीड़िता के अनुसार उसे बातचीत के बहाने बुलाया गया और फिर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमलावरों में जुबैदा, उसकी भाभी गुड्डो, हिना, सज्जू और छोटू सहित अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद घायल महिला जिला अस्पताल पहुंची, जहां उसका उपचार जारी है। नसरीन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना देने के बावजूद देर रात तक पुलिस उसके बयान दर्ज करने नहीं पहुंची थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE