BREAKING NEWS
KHABAR : तलाई वाले बालाजी से शुरू हुई यात्रा, भगवान.. <<     इंद्रदेव को मनाने सड़कों पर उतरा सर्व समाज,.. <<     VIDEO NEWS: पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा फैसला! फास्ट.. <<     VIDEO NEWS: आधी रात तेज रफ्तार का कहर! बेकाबू थार ने.. <<     VIDEO NEWS: "मैदान बचाओ" आंदोलन तेज,सीएम राइज स्कूल.. <<     KHABAR : शाजापुर में गूंजे मुकेश के अमर नगमे,.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, प्रचार ने पकड़ी रफ्तार,.. <<     KHABAR : मुंबई में भारी बारिश का असर, रतलाम रेल.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल निर्माण के विरोध में.. <<     KHABAR : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा- 6 प्रवेश.. <<     KHABAR : धारा-16 की आड़ में बड़ा खेल, हाईकोर्ट के आदेश.. <<     KHABAR : सहायक जेल अधीक्षक सुनील मंडलेकर को मिली.. <<     NEWS : बीज से बनेगा वृक्ष, वृक्ष से बचेगा भविष्य,.. <<     KHABAR : इंदौर का जंतर-मंतर बना टंट्या भील चौराहा,.. <<     BIG NEWS : नीमच के फ्रूट मार्केट में विशेष अभियान,.. <<     KHABAR : शक, अंधविश्वास और खून, जादू-टोने के शक में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2026, 5:13 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का बसई और प्रेमी जोड़ा, जब चामुंडा माता मंदिर से लौटते समय हुआ विवाद तो युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम, घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी, गोताखोरों ने लगाई नदी में छलांग, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसई में गुरुवार शाम एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद गोताखोरों की तत्परता से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में जिला चिकित्सालय मंदसौर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार विनोद पिता जुझारलाल राठौर (25) निवासी ग्राम धानडी ने नदी में छलांग लगाई। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवक ने यह कदम निजी विवाद के चलते उठाया।

पारिवारिक और निजी विवाद बना कारण-
जानकारी के अनुसार युवक का विवाह वर्ष 2021 में हुआ था, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते 1 जनवरी 2026 को तलाक हो गया था। इसके बाद से वह अलग रह रहा था। पिछले कुछ समय से उसका एक अन्य महिला से संपर्क था, जो स्वयं भी वैवाहिक विवाद के चलते अपने मायके में रह रही है।

मंदिर में मुलाकात के दौरान बढ़ा विवाद-
बताया गया है कि गुरुवार को दोनों की मुलाकात अजयपुर में हुई, जिसके बाद वे चामुंडा माता मंदिर पहुंचे। यहां बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ने पर दोनों शामगढ़ थाने भी पहुंचे, लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया और वापस लौटते समय फिर से कहासुनी हो गई।

घटना से पहले बढ़ा तनाव-
रास्ते में दोनों के बीच विवाद और गहरा गया। इसी दौरान आक्रोश में आकर युवक ने बसई नदी की पुलिया पर वाहन रोका और नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों और गोताखोरों ने तुरंत उसे बाहर निकाल लिया।

पुलिस कर रही जांच-
सुवासरा थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी ने बताया कि युवक का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। प्री-एमएलसी रिपोर्ट आने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। महिला को भी थाने लाया गया था, लेकिन उसने युवक पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE