मनासा। नगर के खड़ासिर गली क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 48 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उसे मनासा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान दिनेश पिता जयंतीलाल, निवासी खड़ासिर गली, मनासा के रूप में हुई है। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
