नीमच। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रदेशव्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत सिंगोली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 42.200 किलोग्राम अवैध पीसा डोडाचूरा जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी रोहित राठौर जावद के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में की गई।

वाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता-
दिनांक 04.03.2026 को ग्राम धोगवा (राजस्थान सीमा) पर वाहन चेकिंग के बाद पुलिस टीम जब वापस थाना सिंगोली लौट रही थी, तभी ग्राम धोगवा स्थित यात्री प्रतीक्षालय में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस वाहन को देखकर दोनों व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल की मदद से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 42.200 किलोग्राम अवैध पीसा डोडाचूरा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी-
बलदेव सिंह पिता ईश्वर सिंह, जाति रायसिख सरदार, उम्र 35 वर्ष, निवासी राठीखेड़ा, तहसील टिब्बी, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान), हाल मुकाम हनुमानगढ़। सुनील कुमार पिता हंसराज देवव्रत, जाति जाट, उम्र 24 वर्ष, निवासी लीलावती वार्ड नं. 05, थाना संगरिया, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान)।

जब्त सामग्री-
42.200 किलोग्राम अवैध पीसा डोडाचूरा (कीमत लगभग 6,34,000 रुपये)
एक वीवो Y25 ब्लैक एंड्रॉयड मोबाइल (कीमत लगभग 15,000 रुपये)
एक वीवो Y02T ग्रे एंड्रॉयड मोबाइल (कीमत लगभग 15,000 रुपये)
कुल जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 6,64,000 रुपये

आगे की कार्रवाई जारी-
आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ के स्रोत एवं नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच एवं विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार वर्मा एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका बताई है।
