BREAKING NEWS
KHABAR : तलाई वाले बालाजी से शुरू हुई यात्रा, भगवान.. <<     इंद्रदेव को मनाने सड़कों पर उतरा सर्व समाज,.. <<     VIDEO NEWS: पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा फैसला! फास्ट.. <<     VIDEO NEWS: आधी रात तेज रफ्तार का कहर! बेकाबू थार ने.. <<     VIDEO NEWS: "मैदान बचाओ" आंदोलन तेज,सीएम राइज स्कूल.. <<     KHABAR : शाजापुर में गूंजे मुकेश के अमर नगमे,.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, प्रचार ने पकड़ी रफ्तार,.. <<     KHABAR : मुंबई में भारी बारिश का असर, रतलाम रेल.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल निर्माण के विरोध में.. <<     KHABAR : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा- 6 प्रवेश.. <<     KHABAR : धारा-16 की आड़ में बड़ा खेल, हाईकोर्ट के आदेश.. <<     KHABAR : सहायक जेल अधीक्षक सुनील मंडलेकर को मिली.. <<     NEWS : बीज से बनेगा वृक्ष, वृक्ष से बचेगा भविष्य,.. <<     KHABAR : इंदौर का जंतर-मंतर बना टंट्या भील चौराहा,.. <<     BIG NEWS : नीमच के फ्रूट मार्केट में विशेष अभियान,.. <<     KHABAR : शक, अंधविश्वास और खून, जादू-टोने के शक में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2026, 3:58 pm
KHABAR : एमपी में आईपीएल सट्टा खिलाते भाजपा नेता गिरफ्ताररू रंगे हाथों पकड़े गए पूर्व जिला महामंत्री, पूर्व पार्षद और भाजयुमो कार्यकर्ता, लैपटॉप समेत लाखों का हिसाब जब्त, पढे़ खबर 

Share On:-

धार। आईपीएल के रोमांच के बीच सट्टेबाजी का काला खेल भी जोरों पर है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की धार पुलिस ने रविवार रात घेराबंदी कर एक भाजपा नेता के घर पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए चार लोगों को रंगे हाथों दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों में पूर्व जिला महामंत्री, पूर्व पार्षद व भाजयुमो का कार्यकर्ता शामिल है। वहीं पुलिस ने मौके से लैपटॉप, मोबाइल और लाखों के लेनदेन के साक्ष्य बरामद किए है।


4 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा
टीआई अमित सिंह कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी की पेटलावद रोड पर एक मकान में आईपीएल का सट्टा लग रहा है। पुलिस ने तत्काल टीम बनाकर मौके पर दबिश दी। जहां शांतिलाल सिर्वी, विनय ठाकुर, आदित्य उर्फ सोनू माहेश्वरी व अभिषेक अग्रवाल को रंगे हाथों पकड़ा गया। टीम ने मौके से एक लैपटॉप, चार एंड्राइड व 2 कीपैड मोबाइल, पेन, पेंसिल व सट्टा अंक लिखे सात पर्चे जिसमें लाखो का लेनदेन का हिसाब जब्त किया। चारों को थाने ले जाकर केस दर्ज किया गया है।


इलाके में मचा हड़कंप
आपको बता दें कि शांतिलाल सिर्वी भाजपा का पूर्व में जिला महामंत्री रह चुका है। जबकि दूसरा आरोपी विनय ठाकुर भाजयुमो का नगर मंडल महामंत्री व भाजपा से पार्षद रह चुका है। तीसरा आरोपी आदित्य भी युवा मोर्चे से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में इस तरह से अवैध धंधा करने वालो में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि शहर में और भी अन्य गिरोह है, जो इस काम में सक्रिय है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE