मंदसौर। गरोठ क्षेत्र के बोलियां गांव में एक युवती द्वारा अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ सेवन करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल गरोठ अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वर्तमान में युवती का उपचार जारी है। मामले के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है।
