BREAKING NEWS
KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2026, 1:49 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की एएनटीएफ टीम और नीमच के तस्कर, जब बाइक में इस तरह अफीम छुपाकर हुए रवाना तो मुखबिर ने दी सूचना, फिर जैसे ही खाकी ने घेराबंदी कर रोका, तलाशी ली तो माजरा देख रह गए दंग, 2.70 किलो ब्लैक गोल्ड के साथ धराए गौतम दास व बंशीलाल, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। एएनटीएफ टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक के एयर क्लीनर में छुपाकर ले जाई जा रही 2.70 किलो अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शंभूपुरा थाना क्षेत्र में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एएनटीएफ को पूर्व सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बाइक से अवैध मादक पदार्थ परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने अरनोदा-गिलूंड रोड पर सादे कपड़ों में नाकाबंदी की। कुछ समय बाद संदिग्ध बाइक दिखाई देने पर टीम ने रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी भागने लगे, जिस पर टीम ने उनका पीछा किया।

कुछ दूरी पर आरोपी बाइक छोड़कर खेतों में भागने लगे, लेकिन एएनटीएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौतम दास (58) पुत्र रामदास बैरागी एवं बंशीलाल (22) पुत्र सुंदरलाल नायक, निवासी नीमच (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अफीम को बाइक के एयर क्लीनर में छुपा रखा था। तलाशी लेने पर 2.70 किलो अफीम बरामद कर जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE