BREAKING NEWS
KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2026, 3:15 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़, आरोपी ने कंटेनर में छुपा रखा था नशे का जखीरा, पंजाब का तस्कर चढ़ा हत्थे, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। नारायणगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर (आयशर वाहन) से भारी मात्रा में डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नारायणगढ़ के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। दिनांक 7 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर सावी बालाजी डामर के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध आयशर वाहन को रोका गया।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे प्लास्टिक कट्टों में कुल 10 क्विंटल 2 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन (आयशर ट्रक) को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस ने मौके से बूटा सिंह (28) पुत्र बिल्लू सिंह मजबी सिख, निवासी ग्राम कोटलीपीर, थाना निहाल सिंह वाला, जिला मोगा (पंजाब) को गिरफ्तार किया है।

मामले में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 29 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

जब्त सामग्री-
- 10 क्विंटल 2 किलो डोडाचूरा (कीमत लगभग 20 लाख रुपये)
- आयशर वाहन (अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये)
- एक मोबाइल फोन

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका-
इस कार्रवाई में थाना नारायणगढ़ पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE