BREAKING NEWS
KHABAR : सीएम राइज स्कूल निर्माण के विरोध में.. <<     KHABAR : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा- 6 प्रवेश.. <<     KHABAR : धारा-16 की आड़ में बड़ा खेल, हाईकोर्ट के आदेश.. <<     KHABAR : सहायक जेल अधीक्षक सुनील मंडलेकर को मिली.. <<     NEWS : बीज से बनेगा वृक्ष, वृक्ष से बचेगा भविष्य,.. <<     KHABAR : इंदौर का जंतर-मंतर बना टंट्या भील चौराहा,.. <<     BIG NEWS : नीमच के फ्रूट मार्केट में विशेष अभियान,.. <<     KHABAR : शक, अंधविश्वास और खून, जादू-टोने के शक में.. <<     इंदौर का 'जंतर-मंतर' बना टंट्या भील चौराहा,.. <<     BIG NEWS : हाई वोल्टेज बिजली लाइन के चोरीशुदा तारों.. <<     KHABAR : हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समाज ने किया.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, होटल ग्रीन.. <<     KHABAR : सीतामऊ और सुवासरा में ठोस अपशिष्ट.. <<     KHABAR : डेंगू से बचाव का दिया संदेश, मॉडल हायर.. <<     KHABAR : व्यास परिवार ने विद्यालय को भेंट किया.. <<     KHABAR : लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2026, 6:44 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले के सीतामऊ फाटक पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जब खुलेआम हथियार लेकर घूमा आरोपी तो फैली सनसनी, फिर जैसे ही खाकी को लगी भनक, मौके पर जाकर दबोचा, तलाशी में निकला देसी कट्टा व कारतूस, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नंडेडावादी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना नंडेडावादी पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

सूचना पर हुई कार्रवाई- 
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सीतामऊ फाटक क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 हजार रुपये बताई गई है।

आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज- 
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपी-
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम जुबैर सिंह (उम्र 40 वर्ष), निवासी सीतामऊ फाटक क्षेत्र बताया गया है।

पुलिस टीम की भूमिका- 
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE