BREAKING NEWS
KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2026, 10:49 am
BIG NEWS : उज्जैन के तराना अंतर्गत माकडोन में ढाबे पर युवक की हत्या, एक घायल, आरोपियों की तलाश जारी, 007 गैंग पर हत्या का आरोप, विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम कर किया माकड़ोन बंद, पढे़ अर्पित बोड़ाना की खबर 

Share On:-

उज्जैन। जिले की तराना तहसील अंतर्गत ग्राम माकड़ौन में उस समय सनसनी फैल गई जब एक ढाबे पर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या का आरोप कथित “007 गैंग” पर लगाया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक देर रात ढाबे पर मौजूद था, तभी कुछ बदमाश वहां पहुंचे और विवाद के बाद उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। गुस्साए नागरिकों ने न्याय की मांग को लेकर माकड़ौन बंद करा दिया। बाजार पूरी तरह बंद रहे और लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

माकड़ौन थाना प्रभारी प्रदीप सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि माकड़ौन क्षेत्र में चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। घटना में लखन पिता जगदीश सोलंकी (जाति मोगिया) की चाकू लगने से मृत्यु हो गई, जबकि उसका छोटा भाई माखन पिता जगदीश सोलंकी (23 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। आक्रोशित प्रदर्शन करने वालों ने नगर बंद करवा रखा है 


पुलिस ने इस मामले में चार नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों में शंकर सिंह सोंधिया, ईश्वर सिंह सोंधिया, मनोहर सिंह पिता तूफान सिंह सोंधिया, दिलीप सोंधिया उर्फ दिलीप डीजे (पिता ईश्वर सिंह राजपूत), निवासी खेड़ा चिकली तथा उनके अन्य साथी शामिल है।


वहीं इस मामले में उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है, अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE