मंदसौर। शहर के गांधी चौराहे पर रविवार रात्रि को हुई चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, दो गुटों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान युवराज और रोहित ने मिलकर अरुण नामक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को पैदल गांधी चौराहे स्थित घटनास्थल पर लेकर पहुंची, जहां पूरे घटनाक्रम का पुनर्निर्माण (री-क्रिएशन) किया गया।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।