BREAKING NEWS
KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2026, 12:13 pm
BIG NEWS : मंदसौर का शंकर विहार क्षेत्र और रात का काला अंधेरा, जब शराब के नशे में घर पहुंचा मुन्ना सिंह, पहले पत्नी व बच्चों से किया विवाद, फिर बंद कमरे में उठाया ये खौफनाक कदम, दरवाजा खोलते ही उड़े परिजनों के होश, क्षेत्र में फैली सनसनी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। शहर के शंकर विहार क्षेत्र में बुधवार रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद के बाद 45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुन्ना सिंह पिता दिनेश्वर सिंह के रूप में हुई है, जो मूलतः बिहार के निवासी थे और वर्तमान में मंदसौर में रह रहे थे।

नशे में घर पहुंचकर हुआ विवाद-
जानकारी के अनुसार मुन्ना सिंह बुधवार रात शराब के नशे में घर पहुंचे, जहां उनका पत्नी रानी एवं पुत्र मिथिलेश के साथ विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उन्होंने दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने पत्नी के दुपट्टे से फंदा बनाकर कमरे में ही फांसी लगा ली।

दरवाजा तोड़कर मिला शव-
कुछ देर बाद परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। मुन्ना सिंह फंदे पर लटके हुए मिले। परिजन उन्हें तत्काल नीचे उतारकर जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आए दिन होता था घरेलू विवाद-
परिजनों के अनुसार मृतक अक्सर शराब के नशे में घर आकर पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करते थे, जिससे परिवार में आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती थी। पुलिस ने  पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। वहीं मामला जांच में लिया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE