BREAKING NEWS
KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2026, 1:56 pm
BIG NEWS : खाकी ने किया महवा चोरी कांड का पर्दाफाश, आरोपियों ने घर का ताला तोड़कर दिया था घटना को अंजाम, चोरी के माल के साथ आरोपी चढ़े हत्थे, एक अभी भी फरार, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। सीतामऊ थाना पुलिस ने ग्राम महवा में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों एवं एक विधि-विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.80 लाख नकद तथा लगभग 60 हजार मूल्य के सोने के टॉप्स बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार ग्राम महवा निवासी भगवतीलाल सुरावत (62) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 अप्रैल को वे घर में ताला लगाकर सीतामऊ गए थे। 2 अप्रैल को लौटने पर घर की अलमारी का ताला टूटा मिला और उसमें रखे सोने के मंगलसूत्र व झुमकियां चोरी हो चुकी थीं।

मामले में थाना सीतामऊ में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान संदेही दशरथ उर्फ कालू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने एक नाबालिग के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने चोरी के आभूषण अन्य लोगों को बेच दिए थे।

पुलिस ने दशरथ उर्फ कालू (निवासी महवा), अशोक जैन (निवासी काचरिया जाट), प्रभात नलवाया (निवासी सीतामऊ) एवं एक विधि-विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE